गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय पर कलेक्टर जैन करेंगे ध्वजारोहण
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: January 25, 2024, 7:14 pm

नीमच। 26 जनवरी शुक्रवार को गणतंत्र दिवस देश के साथ नीमच में भी हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। नीमच के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 मैदान पर जिले का मुख्य कार्यक्रम होगा। जिसमें कलेक्टर दिनेश जैन सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी मिलेंगे। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे वह उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस का पर्व राजनीतिक दलों द्वारा भी मनाया जाएगा। जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नीमच जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया सुबह 8:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय तपोभूमि पर भी सुबह 8:30 बजे जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान नगर पालिका अध्यक्ष स्वामी चोपड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। नीमच नगर पालिका कार्यालय में सुबह 8:00 बजे नगर पालिका अध्यक्ष स्वामी चोपड़ा नगर पालिका अधिकारी कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण करेंगी। वहीं प्रातः 9:00 बजे रिलायंस पार्क चौराहा से शहर के प्रमुख मार्गों पर राष्ट्रीय सौहार्द का संदेश देने के लिए नीमच के रॉयल राइडर्स द बुलेट क्लब के द्वारा बुलेट रैली निकाली जाएगी। स्वर्णकार समाज नीमच के द्वारा अजमीढ़जी वाटिका पर स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष जितेंद्र सोनी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान समाजजन मौजूद रहेंगे।
लोकतंत्र के उत्सव भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी शाम 6 बजे टाऊन हॉल नीमच में किया जाएगा। भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग, स्‍वराज संस्‍थान संचालनालय के कलाकारो व्‍दारा प्रस्‍तुति दी जावेगी। साथ ही, स्‍थानीय कलाकार एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भी देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्‍तुत किए जाएंगे। लोक गीत एवं स्थानीय लोककलाओं का प्रदर्शन भी भारत पर्व में किया जाएगा। इस अवसर पर जिले में सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस 7 दिसम्‍बर 2023 पर सैनिकों के कल्‍याण के लिए जिलेवासियों द्वारा किए गए सहयोग के लिए कलेक्‍टर दिनेश जैन द्वारा सहयोगकर्ताओं, दानदाताओं एवं स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों का सम्‍मान भी किया जाएगा।

 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved