एक पीढी पूरी गुजर गई, लेकिन कांग्रेस के नेता सुभाष कुमार सोजतिया गरोठ—भानपुरा विधानसभा सीट से लगातार चुनाव लडते आ रहे है, क्यों नहीं इस सीट से कांग्रेस के नेता पैदा हो रहे है....
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ—भानपुरा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी से एक ही नेता का नाम है, वह है सुभाष कुमार सोजतिया। इसके अलावा पार्टी के पास कोई बडा चेहरा है ही नहीं। अब सवाल उठता है कि गरोठ—भानपुरा क्षेत्र में कांग्रेस में कोई नया नेता इतने सालों में पैदा क्यों नहीं हुआ।
कांग्रेस के सुभाष सोजतिया ने चुनाव लडने का रिकार्ड भी बना लिया है। देश में ऐसा कोई नेता नहीं होगा, जो वर्ष 1985 से लगातार चुनाव लड रहा हो। एक बार भी गेप नहीं दिया। निरंतर कांग्रेस पार्टी इन्हें गरोठ—भानपुरा क्षेत्र से टिकिट देती है, चाहे हारो या फिर जीते। वे वर्ष 2008 में आखिरी बार विधायक बने थे, इसके बाद से लगातार चुनाव हार ही रहे है।
क्यों नहीं है कांग्रेस के पास अन्य विकल्प— राजनीति में सुभाष सोजतिया को चाणक्य माना जाता है, वे गरोठ—भानपुरा क्षेत्र में अन्य किसी को आगे बढने ही नहीं देते है। कोई बढता है तो कुचल दिया जाता है। बडे पुराने नेताओं से आज तक संबंध स्थापित कर रखे है। गरोठ—भानपुरा का नाम आता है तो इनका नाम ही सबसे पहले आता है। अभी की स्थिति देखी जाए तो आगामी 2028 का चुनाव भी वे ही लडने की संभावना बनी हुई है।
साल 1985 में पहली बार विधायक बनें— सुभाष सोजतिया छात्र राजनीति करते थे तब पहली बार 1985 में विधायक बने, इसके बाद वर्ष 1993 में वे फिर से विधायक बने और 1993 से 2003 तक मध्य प्रदेश सरकार (दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल) में गृह, स्वास्थ्य और उद्योग मंत्री रहे। 2008 के विधानसभा चुनाव में वह फिर से गरोठ-भानपुरा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीतकर विधायक बने। इसके बाद वे 2013, 2018 और 2023 के विधानसभा चुनाव में लगातार हार रहे है।
2018 में सपंत्ति करीब 5 करोड रूपए थी, 2023 के चुनाव में बढकर 7 करोड रूपए हुई—
पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया द्वारा विधानसभा में पेश किए गए आय—व्यय के ब्योरे में वर्ष 2018 में कुल संपत्ति ₹4,91,16,874 ~4 रूपए थी, वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में श्री सोजतिया की कुल संपत्ति 7,52,08,001 ~7 Crore+ रूपए बताई गई है। करीब दो करोड रूपए की संपत्ति में इजाफा हुआ है।