मध्यप्रदेश में नगरपालिका, नगर निगम और नगर परिषद में आज 29 मार्च 2026, रविवार को भाजपा ने एल्डमैन की नियुक्ति कर दी। एक निकाय में चार—चार एल्डरमैन बनाए गए गए है। नीमच और मंदसौर जिले में जारी हुई एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर एक बार उभरकर सामने आई है कि कांग्रेस पार्टी को छोडकर भाजपा में आने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस पद पर कोई जगह नहीं दी है। कई लोग एल्डरमैन बनने की आस लगाए बैठे थे, लेकिन पूर्व के कांग्रेसियों की उपेक्षा की गई है। इसको लेकर उनमें खासी नाराजगी देखी जा रही है। नीमच और मंदसौर जिले में 100 से अधिक ऐसे नेता है, जिन्होंने कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद उन्होंने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। वे लूप लाइन में ही नजर आ रहे है। पार्टी में बडा पद नहीं दिया जा रहा है। एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर वे आस लगाए बैठे हुए थे, लेकिन उन्हें अबकी बार निराशा ही हाथ लगी है।