मध्यप्रदेश के मंदसौर शहर में आज शनिवार को ईद-उल-फितर का पावन पर्व शनिवार को हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। सुबह सवा 9 बजे खानपुरा स्थित ईदगाह में हजारों की संख्या में नमाजी एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। इस दौरान शहर काजी आसिफ उल्लाह खान ने नमाज अदा करवाई गई।