सांसद सुधीर गुप्ता का गर्मजोशी के साथ मंदसोर में स्वागत, बोले इस बार भाजपा सरकार 400 पार
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: March 3, 2024, 7:52 pm


मंदसौर। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र से एक बार फिर वर्तमान सांसद सुधीर गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसके भाजपा कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है।
रविवार को जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता का जिला भाजपा पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों मोर्चे प्रकोष्ठों के पदाधिकारी ने स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष व पदाधिकारी पार्षद साथियों से सुधीर गुप्ता का फूल माला व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता ने कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राम उत्सव मनाया जा रहा है! सर्वत्र सनातन धर्म की गूंज सुनाई दे रही है। मुझे आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से एक बार दोबार पार्टी ने इस संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
हमें अबकी बार 400 पर के नारे को धरातल पर उतार कर दिखाना होगा। प्रधानमंत्री की मंशा तहत हमें मंदसौर संसदीय क्षेत्र के समस्त बूथों पर पूर्व में प्राप्त मतों से 370 अधिक मत प्राप्त करने में सफलता प्राप्त करना होगी।
उन्होंने कहा की मंदसौर संसदीय क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में हमने ऐतिहासिक विकास कार्य मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र के नेतृत्व में किए है। संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलों में मेडिकल कॉलेज, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे ,अंडर ब्रिज ओवर ब्रिज ,पासपोर्ट कार्यालय, रेलवे के क्षेत्र में अभूतपूर्व ऐतिहासिक कार्य आज संसदीय क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहे हैं।
हम सभी कार्यकर्ताओं को लाभार्थी संपर्क अभियान में सहभागिता करते हुए लाभार्थी परिवार तक हर हाल में पहुंचना है। यदि हम सब कार्यकर्ता पार्टी के दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करते रहेंगे तो निश्चित तौर पर हम इस लोकसभा चुनाव में पिछली बार प्राप्त विजय को और अधिक मजबूती प्रदान कर सकेंगे।
राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा- हमारे क्षेत्र के लिए प्रसन्नता की बात है। तीसरी बार सुधीर गुप्ता को संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। हमें इस लोकसभा चुनाव में जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बूथ स्तर पर जाकर प्रत्येक बूथ पर 61% से अधिक वोट प्राप्त करने के लक्ष्य को हासिल करना है। भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता को दोबारा भारी मतों से विजय बनाना है। भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने संबोधित करते हुए कहा- पूरे देश में मंदसौर संसदीय क्षेत्र ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जिसके तीनों जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं या बनने को तैयार हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved