अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला अफसरों और जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: March 8, 2024, 8:49 pm

नीमच। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में नीमच में भी साक्षी सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने नगर पालिका के सामने स्थित केंद्र पर एक कार्यक्रम आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीमच एडीएम सुश्री नेहा मीना, एसडीएम ममता खेड़े, यातायात सूबेदार सोनू बडग़ुर्जर, नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा आदि मंचासीन रहे। इस अवसर पर साक्षी सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा विगत 45 दिनों से चलाए जा रहे हस्तकला प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी समापन किया।
जिसमें महिलाओं को स्वरोजगारों से जोड़कर और आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य यह प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम को एडीएम नेहा मीना ने संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के अधिकार को लेकर अपने विचार व्यक्त किया।
एसडीएम ममता खेड़े ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की और प्रशिक्षण कार्यक्रम को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाला कदम बताया। कार्यक्रम में हेलमेट जागरूकता का संदेश देने के लिए प्रतीक स्वरूप कुछ हेलमेट भी वितरित किए।
इस मौके पर पार्षद वंदना खंडेलवाल, किरण शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना जयसवाल, कुसुम जोशी सहित फाउंडेशन के सदस्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved