नीमच कलेक्टर दिनेश जैन को राज्यपाल ने किया सम्मानित, रिकार्डतोड किए काम
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: March 12, 2024, 2:14 pm


नीमच | राजभवन भोपाल में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर नीमच जिले से प्रदेश में सर्वाधिक राशि संग्रहित कर सैनिक कल्याण के खाते में जमा करवाने पर नीमच कलेक्टर दिनेश जैन को प्रशस्ति-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। राजभवन में प्रमुख सचिव संजयकुमार शुक्ल एवं संजय दुबे व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।कलेक्टर जैन ने नीमच जिले को हासिल हुए इस सम्मान के लिए जिले की स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, विभिन्न क्लबों, अधिकारी-कर्मचारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सभी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया के साथियों तथा जिले के नागरिकों को दिया है। उन्होंने कहा कि यह सम्‍मान सभी नीमच जिलेवासियों को समर्पित है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved