नीमच। मंदसौर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिलीप गुर्जर रविवार को नीमच पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। दरअसल, गुर्जर कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली बार नीमच आए हैं। ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस की कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने दिलीप गुर्जर का जगह जगह पर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।