जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने कहा, 10 वर्ष की मोदी सरकार ने विकास में इतिहास रचा
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: April 10, 2024, 8:34 pm


मंदसौर/नीमच -  10 वर्श की मोदी सरकार ने विकास में इतिहास रचा है। किसान, युवा, महिला एवं गरीब का विकास करना ही मोदी सरकार का संकल्प है और हम इस पर ही कार्य कर रहे है। उक्त बात सांसद सुधीर गुप्ता ने सुवासरा मंडल के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क के दौरान कही।
बुधवार को भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने सुवासरा विधानसभा के ग्राम बसई, हरिपुरा, धानडां खेड़ा, गुराडिया विजय, कानाहेड़ा, गोवर्धनपुरा, देवरिया विजय, किशोरपुरा, ढाबला भगवान, भैसोला, तरनोद, चापाखेड़ी, खेजडिया भुप, देवपुरा बामणी, बोरखेड़ी, सेमली, अंगारी, आम्बा, भरपूर, रुणीजा, घसोई, धानखेड़ी सहित अन्य ग्रमों में जनसंपर्क कर एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की अपील की। सांसद गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की सरकार है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी सुलभ उपलब्ध हो इसके लिए 1662 करोड़ रूपये की सुवासरा शामगढ़  सिंचाई परियोजना का लाभ किसानों को मिल रहा है। वही पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। इसी के साथ ही प्रधानमंत्री आवास, नल जल योजना, उज्जवला योजना सहित अन्य योजना का लाभ क्षेत्रवासियों को मिल रहा है।
विधायक हरदीप सिंह डंग ने कहा कि मोदी सरकार किसानें गरीबों की सरकार है। सांसद गुप्ता ने क्षेत्र के विकास के लिए काफी कार्य किए है। आने वाली 13 मई को भाजपा का बटन दबाकर उन्है विजयश्री दिलाना है और संसद में क्षेत्र की आवाज को एक बार फिर बुलंद करना है।
जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग का कल्याण करने वाली सरकार है। पिछले 10 वर्षो के कार्यकाल में संसदीय क्षेत्र में काफी विकास कार्य हुए है। हमें उन्ही विकास कार्य को लेकर जनता के बीच जाना है और हर बूथ पर कमल को खिलाना है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
जनसंपर्क के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे है। यह सिलसिला लगातार जारी है और सुवासरा विधानसभा में भी इसकी झलक देखने को मिली। सुवासरा विधानसभा में भी जनसंपर्क के दौरान कई वरिष्ठनेता व कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता छोड़ भाजपा में शामिल हुए। जनसंपर्क के दौरान ग्राम धानडाखेड़ा में रामचंद  गुप्ता, रोहित मेहर, शंकर अहिरवार, राजू अहिरवार,  दिनेश,  ग्राम हरिपुरा में मनोज गुप्ता,  संजय गुप्ता,  सौरभ गुप्ता,  मांगीलाल गुप्ता,  श्यामलाल गुप्ता एवं ग्राम बसई में  मानसिंह  धामनिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।  सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली, विजन, मिशन एवं भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर उन्होने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। सभी कार्यकर्ताओं ने देश में मोदी सरकार बनाने और बूथ पर कमल खिलाने का संकल्प लिया।  

भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता का 11 अप्रैल का दौरा कार्यक्रम
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एंव प्रदेश संगठन महामंत्री के मार्गदर्शन में मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र पर पुनः भाजपा का परचम लहराने के लिये भाजपा ने लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में अपने संगठनात्मक कार्यों को तीव्रता प्रदान करती है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी लोकसभा क्षेत्र मंदसौर के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता आज दिनांक 11 अप्रैल गुरुवार को प्रातः 08ः00 बजे धुधंडका, प्रातःः 08ः30 बजे गुलियाना, प्रातःः 09ः00 बजे धमनार, प्रातःः 09ः30 बजे निपानिया (अफजलपुर), प्रातःः 10ः00 बजे हतुनिया, प्रातःः 10ः30 बजे जमुनिया मीणा, प्रातःः 11ः00 बजे लामगरी, प्रातःः 11ः30 बजे पेटलावद, दोपहर 12ः00 बजे लामगरा, दोपहर 12ः15 बजे रानीखेडी, दोपहर 12ः30 बजे डासिया, दोपहर 01ः00 बजे भोलिया, दोपहर 01ः30 बजे कुचडोद, दोपहर 02ः30 बजे रातीखेडी, दोपहर 03ः00 बजे जोगीखेडा, दोपहर 03ः30 बजे झिरकन, साँय 04ः00 बजे झावल, साँय 04ः30 बजे झांकेडा, सायं 05ः00 बजे गुदीयाना, सायं 05ः30 बजे अफजलपुर, सायं 06ः00 बजे भाटरेवास, सांय 07ः00 बजे बडवन में संगठनात्मक कार्य एंव प्रचार अभियान में भाग लेगें।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved