मंदसौर/नीमच - हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प पत्र जारी किया है। यह संकल्प पत्र भारत के सुनहरे भविष्य का रोडमैप है। पिछले 10 सालों में जो संकल्प थे वो हमारी सरकार ने पूरा किया है। हमारे संकल्प पत्र से 24 करोड़ लोग देश में गरीबी रेखा से बाहर आए है। हमने सबको आयुष्मान योजना का सुविधा दिया। इससे लोगों को 5 लाख की मुफ्त इलाज में बहुत बड़ी राहत मिली। हमने घर-घर बिजली पहुंचाया, पानी पहुंचाया अब हमारी सरकार पाइप से घर-घर गैस पहुंचाएगी। घर-घर सोलर पैनल लगाया जाएगा। उक्त बात भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने नीमच दक्षिण मंडल के ग्रामों में सघन जनसंपर्क के दौरान कही।
रविवार को भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने नीमच दक्षिण मंडल के ग्राम कुचडौद , छाछखेडी, उगरात, फोफलिया, हरवार, पिपलिया जागीर, घसुण्डी जागीर, बरकटी, चेनपुरा, अमावली जागीर, हरनावदा, राबडिया, कराडीया महाराज, आसपुरा, सोनियाना, धामनिया, पिपलिया बाग़, लखमी, बमोरी , बमोरा , आवरी माता अन्य ग्रामों में जनसंकर्प कर एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया। सांसद गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने संकल्प पत्र में युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों पर ध्यान केंद्रित किया है। मुद्रा लोन की योजना को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया। वहीं, 5 लाख तक मुफ्त इलाज जारी रहेगा। छोटे कस्बों में स्वनिधि योजना का विस्तार होगा। 5 साल में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ेगी। गांव में महिलाएं ड्रोन पायलट बनेंगी। पाइप के रास्ते घर-घर गैस पहुंचाए जाएंगे। उन्होने कहा कि संकल्प पत्र में सभी के विकास सहित विकसित भारत का संकल्प निहित है।
विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि पिछल्े 10 वर्षो में संसदीय क्षेत्र सहित नीमच में काफी विकास कार्य हुए है। क्षेत्र को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली। इसी के साथ ही केन्द्रीय विद्यालय सहित पीएमश्री व सीएम राईज स्कूल की सौगाते मिली। सीआरपीएफ में काफी विकास कार्य हुए। प्रत्येक ग्राम प्रधानमंत्री सड़क योजनाओं से जुड़े। रेलवे के क्षेत्र में तो अभूतपूर्व विकास हुआ। आने वाले पांच साल भी विकास के इसी संकल्प को दोहराएंगे।
नीमच जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि पिछले 10 वर्षो में विकास के कई कीर्तिमान संसदीय क्षेत्र में रचे है। हमें उन्ही विकास कार्यो को लेकर जनता के बीच पहुंचना है। और आने वाले 5 वर्ष ओर विकास के निरंतर चक्र को बनाएं रखने के लिए एक बार फिर हर बूथ पर कमल खिलाना है। इस अवसर पर समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्तागण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।