महिला-बाल विकास व जिले की प्रभारी मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: August 14, 2024, 7:19 pm

नीमच।  महिला एवं बाल विकास व जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश, प्रदेश एवं जिलेवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दीं है।        प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि प्रदेश के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस उत्साह व उमंग के साथ मनाना चाहिए। आइये हम सब मिलकर एक नए भारत का निर्माण करें। हम सभी को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में स्वयं की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि प्रदेश ने विकास के सभी क्षेत्रों में नित्य नये आयाम स्थापित किये हैं। हमें देश की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगे का सम्मान करने के साथ-साथ सदैव देश के प्रति अपना समर्पण भाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का हृदय प्रदेश है। महिला एवं बाल विकास विभाग प्रदेश के बच्चों के सर्वांगीण विकास और महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर हम सभी देश व प्रदेश की तरक्की के लिए संकल्प ले और पूर्ण मनोयोग से इस संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान दें।


 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved