नीमच। नीमच में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जमकर धक्का-मुक्की और बहस हुई। ये सब युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र यादव के सामने हुआ। खुद उन्होंने कार्यकर्ताओं को अलग कर मामला शांत कराया। रविवार दोपहर को भारतीय युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र यादव नीमच दौरे पर आए थे। जहां जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। स्वागत की इसी होड़ में कार्यकर्ताओं में आपस में विवाद हो गया।
युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र यादव बाइक पर सवार होकर नीमच के फ्रूट मार्केट चौराहा पर पहुंचे थे। यहां युवक कांग्रेस के नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से प्रदेश अध्यक्ष जिला कांग्रेस कार्यालय तक पैदल जाना चाहते थे। लेकिन एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष महेश यादव उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर ले जाना चाहते थे। जबकि युवक कांग्रेस के नेता वैभव अहीर उन्हें पैदल ले जाने लगे। इस बात पर दोनों नेताओं में विवाद हो गया। नौबत धक्का-मुक्की की आ गई। इस दौरान उनके समर्थक भी आपस में झूमाझटकी करने लगे।