डिप्टी-सीएम देवड़ा ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण:मरीजों से की मुलाकात, के डायलिसिस सेंटर भी देखने पहुंचे
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: April 24, 2025, 8:24 pm

नीमच। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने गुरुवार को नीमच जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने मानव सेवा समिति नीमच के सहयोग से संचालित डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया।
देवड़ा ने सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संचालन व्यवस्था तथा मरीजों की संख्या के बारे में पूछा। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से चर्चा कर पीड़ित मानवता की सेवा के इस कार्य की सराहना की।

इस दौरान विधायक दिलीप सिंह परिहार और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री और विधायक ने सेंटर में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एसडीएम संजीव साहू, सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र पाटिल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने पुष्पगुच्छ देकर उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved