मंदसौर। सेना के खिलाफ आपत्तिजनकर भाषण देने के मामले में घिरे प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवडा के गृह जिले मंदसौर में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया था। मल्हारगढ में पुतला जलाने के दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं की झडप हुई तो वहीं बूढा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संजीत के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वरलाल धाकड की पिटाई लगा दी। पुलिस ने ब्लॉक अध्यक्ष की जान बचाई। इस मामले में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कडी निंदा करते हुए भाजपा सरकार को घेरा है।
प्रदेश के डिप्टी सीएम मल्हारगढ विधानसभा सीट से विधायक है। उन्हीं के गढ में आज शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया था। मल्हारगढ में पुलिस ने फायर ब्रिगेड से पानी की बौछारें कर पुतले को बुझाने की कोशिश की, वहीं हल्की झडप हुई। कुछ लोगों को पुलिस ने यहां से हिरासत में भी लिया। किसी भी हाल में पुतला दहन न हो, इसलिए पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने पुतले को छिनने की कोशिश की। वहीं बूढा में पुतला दहन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर पहुंचे और ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वरलाल धाकड के साथ मारपीट शुरू कर दी। भीड से जैसे—तैसे पुलिस ने ब्लॉक अध्यक्ष को छुडाया। ब्लॉक अध्यक्ष के कपडे भी फट गए थे। इस मामले में एक्स और फेसबुक पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भाजपा को आडे हाथों लेते हुए लिखा है कि—
लोकतंत्र को नकारने वाले खुलेआम "गुंडागर्दी" कर हैं! सेना का खुला अपमान करने वाले उप मुख्यमंत्री के इशारे पर ही कांग्रेस सिपाहियों पर हमला हो रहा है!
Dr Mohan Yadav जी,
मंदसौर में BJP Madhya Pradesh बुरी तरह बौखला रही है! मल्हारगढ़ विधानसभा के बूढ़ा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष श्री ईश्वरलाल धाकड़ पर हमला कर अपने मुंह पर पुती कालिख कम करना चाहती है!
Jagdish Devda का "अपराध" क्या इससे कम हो जाएगा?