तुर्की के पोस्ता का बायकॉट का असर: नीमच में पोस्ता के भाव पहुंचे 1 लाख 81 हजार प्रतिक्विंटल पार
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: May 19, 2025, 8:17 pm


नीमच। तुर्की के आयात से जुडे हुए व्यापार को भारत में बायकॉट किया जा रहा है। इसी कडी में नीमच में देशी पोस्ता के भाव ने रिकार्डतोड दिए है। पोस्ता के भाव 1 लाख 81 हजार रूपए प्रतिक्विंटल हो गए है, जो कि सर्वाधिक है। सोमवार को जयसिंहपुरा के किसान अर्जुन पिता मदनलाल ने नीमच मंडी में पोस्ता बेचा, जो कि 1 लाख 81 हजार रूपए प्रतिक्विंटल बिका है। बीते तीन साल की तुलना में पोस्ता के यह सर्वाधिक भाव है। मंडी सचिव उमेश बसेडिया ने बताया कि नीमच मंडी में गेहूं, धनिया और अलसी के भाव भी अच्छे मिल रहे है। नवीन मंडी डूंगलावदा को हाईटेक मंडी बनाने पर कार्य किया जा रहा है। नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा भी इस दिशा में प्रयासरत है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved