राजस्थान के चित्तोडगढ जिले में इस वर्ष अफीम की खेती में बंपर उत्पादन हुआ है। नारकोटिक्स विभाग द्वारा शुरू किए गए तौल में इस बात का खुलासा हो रहा है। स्थिति यह है कि अफीम काश्तकार टंकिया या कुंडे भर—भर कर अफीम केंद्र पर पहुंच रहे है। चार दिनों के आंकडे की बात करें तो 13 हजार किलो अफीम नारकोटिक्स विभाग खरीद चुका है। पहले डिविजन के 1563 किसान अब तक नारकोटिक्स विभाग को अफीम बेच चुके है। नारकोटिक्स विभाग ने 2 करोड 20 लाख रूपए का भुगतान किसानों को किया है। दस दिनों तक यह अफीम तौल चलेगा।