60 घंटे तक आसमान से हांका करेगा हेलिकाप्टर, 500 जानवर पकडने का लक्ष्य
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: October 25, 2025, 6:42 pm

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में दक्षिण अफ्रीका की निजी कंपनी से हेलिकाप्टर के माध्यम से हांका कर बाडा बनाकर हिरण और नीलगाय को पकडने का क्रम जारी है। अब तक 295 हिरण सुरक्षित पकडकर मंदसौर जिले के गांधीसागर सेंचूरी में छोडें गए है, जो दो चीतों का भोजन बनेंगे। मुख्य वन्य जीव अभिरक्षक शुभरंजन सेन ने बताया कि इस अभियान के लिए कुल 3 करोड का बजट रखा गया है। जिसमें 1.50 करोड रूपए हेलिकाप्टर में खर्च होंगे। कुल 60 घंटे हेलिकाप्टर उडेगा। शेष राशि साधन—संसाधन पर खर्च होगी। 400 हिरण और 100 नीलगाय शाजापुर जिले से पकडे जाएंगे, जो कालापीपल, अरनियाकला, बदलपुर सहित कई इलाकों में है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved