नीमच। नीमच के बघाना में थाना प्रभारी की कमान संभाल चुके शेरसिंह भूरिया अब पदोन्नत होकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बन गए है। उनकी नव पदस्थापना एसपी एजेके रेंज इंदौर के रूप में हुई है। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने कांधे पर पदोन्नति बैज (अशोक स्तम्भ) लगाकर बधाई शुभकामनाएं दी। वे रतलाम जिले के डीएसपी के पद पर पदस्थ थे। नीमच व मंदसौर से उनका गहरा नाता है। नीमच के बाद वे मंदसौर जिले में पदस्थ रहे और सीतामउ एसडीओपी के रूप में भी सेवाएं दी।