राजपूत समाज ने वाहन रैली निकाली, सम्मेलन में एकता का संदेश
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: June 2, 2025, 8:50 pm

नीमच। नीमच में समस्त राजपूत समाज संगठन ने मेवाड़ महाराणा वंशज विश्वराज सिंह का स्वागत किया। 2 जून को विश्वराज सिंह अपने परिवार के साथ नीमच पहुंचे। डाग बंगले पर विधायक दिलीप सिंह परिहार और समाजजनों ने पुष्प मालाओं से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण से प्रारंभ हुआ। रैली में डीजे पर महाराणा प्रताप के भजन बज रहे थे। युवा घोड़ों पर सवार होकर तलवारें लेकर चल रहे थे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर समाजजन वाहन रैली में शामिल हुए। खुली जीप में विश्वराज सिंह मेवाड़ और विधायक दिलीप सिंह परिहार बैठे थे। शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। रैली ग्वालटोली से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से दशहरा मैदान तक पहुंची।दशहरा मैदान के सम्मेलन में कई लोग मौजूद रहे। इनमें महारानी महिमा कुमारी, सलूंबर हुजूर देवव्रत सिंह चूंडावत और भिंडर हुजूर रणधीर सिंह शामिल थे। भूपेंद्र सिंह मालाहेड़ा और पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया भी उपस्थित थे।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved