जावद के पास बांगरेड़ गांव में घुसे दो मगरमच्छ:एक को गांववालों ने दूसरे को वन विभाग ने पकड़ा
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: August 2, 2025, 6:55 pm

नीमच। नीमच ज़िले की सरवानिया महाराज तहसील के बांगरेड़ गांव में दो मगरमच्छों के रिहाइशी इलाक़े में घुसने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को तो खुद ही पकड़कर बांध दिया, जबकि दूसरे को वन विभाग की मदद से काबू किया गया। रात को एक मगरमच्छ गांव में घुस आया था। ग्रामीणों ने तुरंत जावद वन विभाग को सूचना दी, लेकिन देर रात तक कोई टीम नहीं पहुंची। इसके बाद गांव वालों ने खुद ही हिम्मत दिखाई और मगरमच्छ को पकड़कर बांध दिया। शुक्रवार सुबह जब वन विभाग की टीम पहुंची तो ग्रामीणों ने मगरमच्छ को उनके हवाले कर दिया।
शुक्रवार को ही एक और, करीब 8 फीट लंबा, मगरमच्छ गांव में घुस आया। इस बार वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने मिलकर उसे पकड़ा और पिंजरे में बंद कर दिया। वन विभाग की टीम दोनों मगरमच्छों को गांधी सागर बांध ले गई है। इस दौरान लालाराम खाती, राहुल धनगर, नागेश धनगर, अर्जुन धनगर और अन्य ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने वन विभाग की शुरुआती लापरवाही पर नाराज़गी जताई और कहा कि अगर वे खुद हिम्मत न दिखाते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved