नीमच। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नीमच जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के लिए तरूण बाहेती को नियुक्त किया है। जैसे ही जिला अध्यक्ष पद पर तरूण बाहेती की ताजपोशी हुई तो कांग्रेस नई उर्जा का संचार हो गया। उल्लेखनीय है कि तरूण बाहेती लंबे समय से हर वर्ग की लडाई लड रही है, ऐसे में उन्हें नीमच जिला कांग्रेस का मुखिया बनाया गया है तो निश्चित ही रूप से कांग्रेस सडकों पर दिखेगी। लंबे समय से कांग्रेस पार्टी नीमच में विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही थी। इसके पीछे कई कारण हो सकते है, लेकिन तरूण बाहेती सरकार के खिलाफ लंबे समय से लडाई लड रहे है। जिला अध्यक्ष बनने के बाद इस लडाई को और बढाएंगे।