चीता ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, देश में बना नया इतिहास
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: November 20, 2025, 3:41 pm

मध्यप्रदेश के Kuno National Park में पहली भारतीय मादा चीता मुखी ने 5 शावकों को जन्म दिया है. भारत में ही जन्मी 33 महीने की मादा चीता मुखी द्वारा शावकों को जन्म देना चीता प्रोजेक्ट की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है!  मुखी, 33 महीने की उम्र में भारत में जन्मी पहली मादा चीता, अब बच्चे पैदा करने वाली भारत में जन्मी पहली चीता बन गई है, जो प्रोजेक्ट चीता के लिए एक बड़ी कामयाबी है। नया इतिहास बन गया है। यह चीता प्रोजेक्ट की बड़ी सफलता है कि भारत में जन्म लेने वाली मादा चीता अब मां बनने लगी हैं। इससे उनकी आबादी बढ़ेगी।

पांच शावकों को दिया जन्म—
मादा चीता मुखी ने कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया है। कूनो प्रबंधन ने शावकों के साथ मुखी का वीडियो शेयर किया है। मुखी अपने शावकों को स्तनपान करवा रही है। जानकार भारत में इसे चीता प्रोजेक्ट की बड़ी कामयाबी मान रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी वीडियो शेयर किया है।
 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved