बडी मधुमख्खी ने किया हमला, बुजुर्ग सहित 4 गंभीर, एक की नाजुक स्थिति, नीमच के आमलीखेडा गांव में मची अफरा—तफरी
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: February 3, 2026, 7:56 pm


मध्यप्रदेश के नीमच जिले के ग्राम आमलीखेडा में मंगलवार शाम को गांव के चौराहे के पास झोपडी बनाकर रह रहे मजूदरों पर बडी मधुमख्खियों ने अचानक हमला कर दिया। भूं—भूं कर अचानक किए हमले से अफरा—तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए दौडते हुए नजर आए। कई लोगों को डंक मारे है, इसमें से कान्हा सेन पिता भंवरलाल जी सेन उम्र 32 वर्ष निवासी आमलीखेड़ा और बल्लू बंजारा उम्र 79 वर्ष, राजमल जाट उम्र 50 वर्ष, महेंद्र पिता जालमसिंह निवासी आमलीखेडा को शरीर कई हिस्सों पर मधुमख्खियों ने डंक मारे। जिससे वे गंभीर हो गए। सभी को मनासा अस्पताल ले जाया गया, जहां से कान्हा सेन की नाजुक स्थिति को देखते हुए ​नीमच जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
गांव में मची अफरा—तफरी—
आमलीखेडा चौराहे पर एक पेड की डगाल पर बडी मधुमख्खी  (भ्रामरीमाता) छज्जा बनाकर बैठी हुई थी। किसी ने उसे उडा दी, मधु​मख्खियां पूरे गांव में फैल गई। लोगों ने रजाई, कंबल और शाल ओढकर जान बचाई। कुछ देर तक गांव में अफरा—तफरी मची रही।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved