राजस्थान की चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उठाए सवाल, भजनलाल सरकार से की कमेटी बनाकर जांच की मांग
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: January 29, 2026, 9:52 pm

राजस्थान के जोधपुर के पाल गांव स्थित आश्रम में बुधवार शाम राजस्थान की चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने आश्रम को सील कर शव महात्मा गांधी अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। साध्वी का अंतिम संस्कार 30 जनवरी को किया जाएगा।

साध्वी प्रेम बाईसा को बुधवार सुबह सांस में तकलीफ हुई थी, इसके बाद आश्रम में चिकित्सक बुलाया गया और इंजेक्शन देने पर थोड़ी राहत मिली, लेकिन एक घंटे बाद हालत गंभीर होने पर अस्पताल ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि साध्वी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद काफी आहत थीं। साध्वी पिछले साल सोशल मीडिया विवाद के बाद अध्यात्म क्षेत्र में सक्रिय थीं और मंगलवार को अजमेर में 9 दिवसीय भागवत कथा पूर्ण कर आश्रम लौटी थीं।

उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए - हनुमान बेनीवाल
साध्वी प्रेम बाईसा के मौत पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर सीएम भजनलाल शर्मा और राजस्थान पुलिस को टैग करके लिखा कि मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी व @PoliceRajasthan के DGP संज्ञान लेवे, जोधपुर स्थित एक अस्पताल में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने के समाचार अत्यंत दुःखद है, इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved