CBN (नारकोटिक्स) में रिश्वत का खेल: अफीम किसान हो सावधान ‼️: CBI को दे सूचना!
नारकोटिक्स विभाग के खेल का पर्दाफाश, सीबीआई की रिमांड पर घूसखोर इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव!
नीमच/पटना:
अफीम और एनडीपीएस मामलों में किसानों को डराकर वसूली करने वाले केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) के भ्रष्ट तंत्र पर सीबीआई ने एक बार फिर बड़ा शिकंजा कसा है। विभाग के अधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव को 50 लाख की रिश्वतखोरी के खेल में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
अन्नदाताओं को जागरूक करने के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि कैसे कुछ भ्रष्ट अधिकारी कानून का डर दिखाकर अपनी तिजोरियां भर रहे हैं!
रिश्वत का बड़ा खेल: एक संवेदनशील केस को रफा-दफा करने के लिए 50 लाख रुपये मांगे और बीस लाख की डील हुई थी, जिसमें चार लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे।
लगातार हो रहे खुलासे: नीमच नारकोटिक्स महकमे का भ्रष्टाचार से पुराना नाता रहा है। इससे पहले साल 2023 में मिठाई के डिब्बे में रिश्वत ली गई थी, और जुलाई 2025 में भी 53 लाख रुपये की डील का मामला सामने आ चुका है।
किसानों के लिए जरूरी चेतावनी: यदि कोई अधिकारी एनडीपीएस केस से नाम हटाने या राहत देने के नाम पर अवैध वसूली या रिश्वत की मांग करे, तो डरने के बजाय तुरंत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) या स्थानीय एंटी-करप्शन ब्यूरो से संपर्क करें। https://cbi.gov.in सीबीआई की अधिकृत वेबसाइट पर संबधित शिकायत दर्ज करवा सकते हैं!
सीबीआई की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। किसानों को यह समझना होगा कि कानून सबके लिए बराबर है और दलालों व भ्रष्ट अफसरों के झांसे में बिल्कुल न आए।