सब इंसपेक्टर रउफ खान का कुख्यात तस्कर दिलावर खान की ड्रग्स फैक्ट्री से नाम जुडने से कई पुलिस अफसरों का ब्लॅड प्रेशर हाई!
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: January 19, 2026, 5:30 pm

— निलंबित सब इंसपेक्टर रउफ खान का कई अफसरों से संबध है, दिलावर की फैक्टरी में एसआई की पुलिस आईडी और वर्दी मिलने के बाद मच हुआ है हडकंप

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में थाना केलूखेडा क्षेत्र के गांव चिकलाना में ​​कुख्यात तस्कर दिलावर खान की ड्रग्स फैक्ट्री से रतलाम में निलंबित चल रहे सब इंसपेक्टर रउफ खान का नाम जुड गया है। क्योंकि रउफ खान के नाम की पुलिस आईडी कार्ड और टू स्टार लगी वर्दी मिली है। पुलिस एसआई रउफ खान और दिलावर खान से कनेक्शन की जांच में जुटी हुई है। बहुत जल्द ही इस मामले में बडा खुलासा होने की खबर है। 
इधर रउफ खान का नाम आने के बाद कई अफसरों का ब्लॅड प्रेशर हाई हो गया है। एसआई रउफ खान मंदसौर और नीमच जिले में कई सालों तक रहा है। खासकर नारकोटिक्स विंग में। मादक पदार्थों की धरपकड में उन्होंने खूब कार्रवाई की थी, रउफ खान के पास मुखबिरों की फौज हुआ करती थी, आज रउस खान का तस्करी की दुनिया में दिलावर खान के साथ नाम आने के बाद कई अफसरों में खलबली मची हुई है। 
सूत्र बताते है कि रउफ खान के कई पुलिस अधिकारियों से सीधा कनेक्शन है, अभी दो साल के दौरान किस— किस अधिकारी से कितने संपर्क में है, यह जांच की जा रही है। एसआई की पैरवी भी भोपाल में कई बार पोस्टिंग को लेकर वे अधिकार चुके है। सूत्र बताते है कि एक नारकोटिक्स विंग का पूर्व के बडे अधिकारी का पूरा अरेजमेंट एसआई रउफ खान के हाथों में ही था। ​दिलावर खान से कनेक्शन की खबर आने के बाद बताया जा रहा है कि एसआई रउफ खान भी भूमिगत हो गया है।

 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved