मध्यप्रदेश की नीमच कैंट पुलिस ने सूचना पर बुधवार देर रात को नीमच के डूंगलावदा में घेराबंदी कर एक लोडिंग टेंपो से लगभग 800 लीटर अवैध बायोडीजल जब्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन और कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी के नेतृत्व में की गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर एएसआई असलम पठान और उनकी टीम ने छोटा हाथी लोडिंग टेम्पो क्रमांक RJ 02 GA 3313 को रोका।
एक लोडिंग टेम्पों में विशेष रूप से 'स्कीम' बना रखी थी। जिसमें करीब 800 लीटर अवैध बायोडीजल जब्त किया गया। मौके से निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू पिता प्रहलाद नागदा निवासी बासनिया थाना रामपुरा जिला नीमच को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इधर पुलिस टीम ने गोदाम भी सील कर दिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।