बडी खबर किसानों के काम की: बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वें होगा, प्रभारी मंत्री ने दिए आदेश, मालवा में मावठे से फसल प्रभावित
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: January 30, 2023, 3:00 pm

नीमच—मंदसौर—रतलाम। मालवा में मावठा गिरने से फसलों को  नुकसान है। रविवार को कई क्षेत्रों में शुरू हुआ बारिश का दौर रूक—रूक कर जारी है। कहीं पर भारी बारिश हुई है तो कहीं पर मक्का के आकार के ओले गिरे है। किसान चिंतित है। मालवा में सबसे ज्यादा किसान अफीम काश्तकारों को इस बारिश से हो रहा है। अफीम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। अफीम के पौधे आडे गिर गए है।  संतरा, गेहूं, चना, मेथी, इसबगोल रायडा और अफीम की फसल में होने की जानकारी मिल रही है। ओलावृष्टि से सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। खेतों मे खड़ी फसलें जमींदोज हो गई। किसानों के अनुसार, फसलें अब पकने को आई थी। लेकिन बारिश और ओलावृष्टि की मार से किसानों के हाथ में आई फसल छीन रही है।

फरवरी से नया सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में 2 फरवरी से नया सिस्टम बन रहा है। इससे अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) मध्य क्षोभमंडल की पछुवा हवाओं के बीच ट्रफ के रूप में सक्रिय
——
मंदसौर पहुंचे प्रभारी मंत्री ने दिए सर्वे के आदेश
मंदसौर में रविवार सोमवार की दरमियानी रात हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान की खबर और किसानों द्वारा तुरंत सर्वे करने की मांग पर मंदसौर जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने आज सर्किट हाउस पर कलेक्टर गौतम सिंह जिला पंचायत सीईओ कुमार सत्यम विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया के साथ चर्चा कर तुरंत ही जिला प्रशासन को ओलावृष्टि वाले क्षेत्र में पहुंचकर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved