नीमच। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश बताने का भाजपा विरोध कर रही है। जावद भाजपा ने गुरुवार दोपहर कमलनाथ का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। बस स्टैण्ड पर कमलनाथ का पुतला दहन कर नारे लगाए गए हैं। कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर प्रदेश को मदिरा प्रदेश बनाने के आरोपों लगाए हैं। उसी को लोकर भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ झूठ बोलने के अलावा और कोई दूसरा काम नहीं करते हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूरे मध्य प्रदेश की जनता का अपमान किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मध्य प्रदेश एक मदिरा प्रदेश है। यह मध्य प्रदेश की जनता का घोर अपमान है। कमलनाथ को इसके अलावा और कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। उनको आने वाले चुनाव में अपनी हार दिखाई दे रही है, इसलिए वह इस तरह के बयान दे रहे हैं।
नगर परिषद अध्यक्ष सोहनलाल माली ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता का प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपमान किया है। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने विरोध कर आज पुतला दहन किया है। कांग्रेस की करीब 15 महीने की सरकार में कमलनाथ ने घर-घर जाकर शराब बेचने की व्यवस्था करनी चाहिए। उसके बाद ज्योतिराज सिंधिया के जरिए मध्यप्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ऐसी आबकारी नीति का गठन हुआ है, जिससे शराब पर अंकुश लगाया जा सके।