पुलिस ने दूसरे दिन खेली होली, जमकर उडाया गुलाल, डीजे की धुन पर खूब थिरके
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: March 9, 2023, 6:21 pm

मंदसौर। मंदसौर जिले में होली का त्यौहार शांति और सद्भाव पूर्ण मनाया गया। जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने खूब मेहनत की। आमजन की होली शांति सद्भाव साथ मनाने के बाद आज पुलिस विभाग ने अपनी होली मनाई। सुबह पुलिस अधीक्षक निवास पर होली का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में अधिकारी और सभी थानों के पुलिसकर्मी होली मनाने पहुंचे। पुलिस की होली में खूब रंग और गुलाल उड़ा फिल्मी गीतों पर पुलिसकर्मी ने जमकर डांस भी किया।
उल्लेखनीय है कि होली पर धुलेंडी के दूसरे दिन पुलिसकर्मी होली मनाते हैं। होली और धुलेंडी के दौरान पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था बनाने में ड्यूटी में तैनात रहते हैं। इसलिए पुलिसकर्मी होली नहीं खेल पाते पुलिस की होली आमजन की होली धुलेंडी के अगले दिन मनाई जाती है।
एसपी निवास पर खेली होली थानों पर भी उड़ा रंग गुलाल—
गुरुवार सुबह एसपी बंगले पर होली का आयोजन किया गया। इसमें सभी थानों के पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली और डांस भी किया। एसपी बंगले पर रंग गुलाल में सरोबार पुलिसकर्मीयों ने खूब मौज मस्ती की। इसके बाद थानों पर होली का आयोजन किया गया।
एसपी कलेक्टर ने एक दूसरे को लगाया गुलाल—
पुलिसकर्मियों की होली में कलेक्टर दिलीप यादव भी शामिल हुए। एसपी अनुराज सुजानिया और कलेक्टर दिलीप यादव ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। एसपी सुजानिया ने सभी पुलिसकर्मियों को त्योहार पर मुस्तैदी से कार्य करने और कानून व्यवस्था बनाने में पूरी मेहनत ईमानदारी ने ड्यूटी निभाने पर धन्यवाद देकर उनका मनोबल बढ़ाया।

 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved