चंबल नदी में बांधीसागर बांध की पुलिया से छलांग लगाने वाली महिला की लाश दूसरे भी नहीं मिली, मगरमच्छ द्वारा खाने की आशंका
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: April 8, 2023, 6:06 pm

मंदसौर। चंबल नदी गांधीसागर बांध के नीचे वाली पुलिया के उपर से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला की लाश दूसरे दिन भी नहीं मिल पाई है। शनिवार शाम तक रेसक्यू टीम जुटी रही, लेकिन महिला की लाश का पता नहीं चल पाया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं मगरमक्ष्छ द्वारा महिला को खा ली। हालांकि गोताखोरे की टीम लगातार तलाश कर रही है।

शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे गांधी सागर डैम के पास बने पुल से भगवती भाई पति विनोद मीणा (25) ने पूल से नदी में छलांग लगा दी थी। महिला अपने पति विनोद और दो बच्चों (एक वर्ष और दूसरा 3 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर राजस्थान स्थित ससुराल कुआं खेड़ा गांव से भानपुरा के कैलाशपुर गांव अपने पीहर आ रही थी। गांधी सागर डैम के निकट चंबल नदी पर पुल बना है। इस पुल से गुजरने के दौरान महिला बाइक से बैग गिरने का बहाना बनाकर बाइक रुकवाई। पति विनोद ने बाइक रोकी और बैग लेने गया इतने में महिला ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर गांधी सागर पुलिस मौके पर पहुंची एवं स्थानीय गोताखोरों ने महिला की खोजबीन शुरू की। शनिवार को भी दिनभर टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved