कलेक्टर दिनेश जैन के आदेश के बाद प्लास्टिक थैली इस्तेमाल पर नपा की कार्रवाई
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: April 30, 2023, 7:02 pm


नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने प्लास्टिक के प्रतिबंध के संबंध में नीमच नगरपालिका को कार्रवाई करने के लिए आदेश दिए थे, नपा के अधिकारी हरकत में आए और कार्रवाई के लिए बाजार में दौडे। दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की। होटल व्यवसायी, सब्जी व्यवसायी और किराना व्यापारी के सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने पर चालान काटे गए। यह कार्रवाई नोडल अधिकारी अमर सिंह मोर, स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल ने की। नोडल अधिकारी अमर सिंह मोरे ने सभी दुकानदारों को प्लास्टिक के नुकसान ओर उस के उपयोग नहीं करने की सलाह दी। बता दें कि मुख्य नगर पालिका अधिकार गरिमा पाटीदार ने आदेशा जारी कर नगर में चार दल बनाए हैं। जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध पर चालानी कार्रवाई की जा रही है।
नपा के चार दलों में स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज, देवानंद तोड़े, अशोक अहीर भेरूलाल अहीर गोपाल नरवाले, ऋषि कलोसिया, शिव परचे, ऋषभ अहीर शामिल हैं। जो नगर में स्वच्छता बनाए रखने व प्रतिबंध सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए चालान काटे जा रहे है। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved