नीमच। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक तरफा बहुमत मिला है। विधानसभा की कुल 224 सीटों में से कांग्रेस ने 136 सीटे हासिल की है वहीं भाजपा को करीब 64 सीटे ही मिली है। कांग्रेस ने चुनाव के घोषणा पत्र में बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठन पर प्रतिबंध लगाने के बिंदु रखे थे, जो कि चुनावी मुददा बन गया था, भाजपा ने इसे हिंदू विरोध करार देते हुए बजरंगबली से जोड दिया था। जैसे ही नतीजे आए तो पूरे मध्यप्रदेश के साथ नीमच में भी कांग्रेस में खुशी की लहर दौड गई। शहर के विजय टॉकिज चौराहे पर कांग्रेस नेताओं ने आतिशबाजी और नारेबाजी कर खुशियां मनाई। इस दौरान बजरंग बली का प्रतिक घोटा हाथ में लेकर भी प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि कर्नाटक में शुरूआत हुई है और आने वाले चुनाव में मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस जीत का परचम लहराऐगी।