कमलनाथ का रोड शो: कहा— मध्यप्रदेश घोटाले और भ्रष्टाचार का प्रदेश बन गया है
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: September 1, 2023, 3:10 pm

नीमच।  पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शिवराज सरकार को लेकर कहा, जितने जूते-चप्पल, छाता बांट ले, जनता जानती है जूते-चप्पल से क्या करना है। शिवराज जी सोचते हैं कि वे जनता को खरीद लेंगे। मैं सबसे कहता हूं कि शिवराज जो दे सब लो, लेकिन भविष्य सुरक्षित रखिएगा। इनकी कलाकारी में मत आइएगा। ये सब चुनावी स्टंट है।
कमलनाथ ने ये बयान नीमच में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया। एक देश एक चुनाव के सवाल पर कहा कि इसके लिए संविधान में संशोधन की जरूरत है। यह केवल लोकसभा और राज्यसभा की बात नहीं है। राज्यों को भी स्वीकृति देना पड़ेगी, लेकिन जिन राज्यों में भाजपा शासन है, वे उन राज्यों में विधानसभा भंग कर सकते हैं।
कमलनाथ ने कहा, नीमच जिले में बारिश की कमी से फसलें खराब हो रही हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सरकार से मांग करता हूं कि फौरन मुआवजा दिया जाए। कागज की कार्रवाई के कारण किसान को 3 से 6 महीने भटकना पड़ता है। मध्यप्रदेश घोटाला प्रदेश और भ्रष्टाचार का प्रदेश है। आज प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या भ्रष्टाचार का गवाह है। उन्होंने इसका सिस्टम बना दिया है। नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार दीमक की तरह हमारे प्रदेश को प्रभावित कर रहा है। हर चीज में भ्रष्टाचार, यह प्रदेश की पहचान बन चुकी है। क्या इससे प्रदेश में निवेश आएगा।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved