नीमच। मंगलवार से 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई। बाजारों में दिनभर रौनक रही। शहर में टैगारे मार्ग पर दुकानें सजी रही। शुभ मुहूर्त में भक्त गणपति बप्पा को लेने पहुंचे। बच्चों से लेकर बड़ों बुजुर्गों तक गणेशोत्सव को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
घर-घर गणपति की स्थापना के साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गणपति बप्पा के आकर्षक पंडाल सजाए गए है। शुभ महूर्त में गणेश भगवान की स्थापना की गई। 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव में हर दिन धार्मिक आयोजन होंगे। प्रशासन के अनुसार, शहर में चौक-चौराहों पर 250 से अधिक स्थानों पर गणेश स्थापना की गई है। वहीं जिले में एक हजार से अधिक जगह पंडालों में गणेश स्थापना की गई है। इस बार खास तौर से भगवान गणेश चंद्रयान-3 के साथ बांसुरी लिए रिद्धि-सिद्धि के साथ प्रतिमाएं बाजारों में नजर आईं। वहीं अधिकांश श्रद्धालुओं में इको फ्रेंडली मूर्तियां खरीदी। गणेश उत्सव को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।