मंदसौर जिले में भी कांग्रेस में तस्वीर साफ: मल्हारगढ़ से परशुराम सिसोदिया, गरोठ से सुभाष कुमार सोजातिया को मिला टिकट
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: October 20, 2023, 12:39 pm

मंदसौर। आखिरकार कांग्रेस ने गुरुवार की देर रात मध्यप्रदेश के 88 विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ और गरोठ में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब जिले की चारों विधानसभाओं में को कांग्रेस ने अपनी शतरंज की बिसात बिछा दी है।
गुरुवार की रात जारी हुई सूची के अनुसार जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा क्रमांक 225 से परशुराम सिसौदिया को कांग्रेस ने दोबारा मौका दिया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में परशुराम सिसोदिया जगदीश देवड़ा से 11 हजार 872 मतों से चुनाव हार गए थे।
परशुराम सिंधिया समर्थक थे लेकिन सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद भी पार्टी का दामन नह छोड़ा इसी कारण से कांग्रेस ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है। 47 साल के सिसौदिया एससी वर्ग से आते है। ग्रेजुएट तक शिक्षित परशुराम का मुख्य व्यवसाय कृषि है। एक बार फिर उनका मुकाबला भाजपा के कद्दावर नेता जगदीश देवड़ा से होगा।
गरोठ विधानसभा से भी कांग्रेस ने दोबारा सुभाष कुमार सोजातिया पर भरोसा जताया है। 71 साल के सुभाष कुमार सोजातिया ग्रेजुएट है और पेशे से किसान व व्यवसायी है। सोजातिया पर कांग्रेस तीन दशकों से भरोसा जताती आई है। सोजातिया पहली बार 1985 में गरोठ विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर लड़े और जीते। तब से 8 बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इनमें चार बार जीत हासिल हुई। वहीं पांच बार हार का सामान करना पड़ा।
अब 9वीं बार सुभाष कुमार सोजातिया विधानसभा चुनाव में गरोठ से अपनी किस्मत आजमाएंगे। हालांकि भाजपा गरोठ में अब तक प्रत्याशी का निर्णय नहीं कर पाई है। वर्तमान भाजपा विधायक देवीलाल धाकड़ चुनाव लड़ने से इंकार कर चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved