नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने शनिवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिसमें निर्वाचन कार्यों के संबंध में कई जानकारियां दी गई।
कलेक्टर ने बताया कि 17 नवंबर शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। 30 अक्टूबर 3 बजे तक नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि है। 31 अक्टूबर नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। वहीं नाम वापसी 2 नवंबर 3 बजे तक की जा सकेगी।
कलेक्टर ने बताया कि नीमच जिले में 4 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल है। जिसमें आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस शामिल हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान आयोग द्वारा नियुक्त बाहरी प्रेक्षक आएंगे। जिले में 197 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। जिनमें सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा।