नीमच। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की आज पांचवी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में नीमच जिले की दो विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अपने दोनों वर्तमान विधायकों को उम्मीदवारों गया है। नीमच विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक दिलीप सिंह परिहार को फिर से भाजपा ने टिकट दिया है। तो वहीं मनासा विधानसभा क्षेत्र से अनिरुद्ध मारू पर दोबारा भरोसा जताया है।
नीमच से भाजपा के दिलीप सिंह परिहार चौथी बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। दिलीप सिंह तीन बार में विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2003, 2013 और 2018 के चुनाव जीते है। पहले से ही विधायक दिलीप सिंह परिहार की दावेदारी काफी हद तक मजबूत मानी जा रही थी।
हालांकि, दिलीप सिंह परिहार के सामने कई दिग्गज दावेदार जिनमें भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जैन थे। जिन्हें पार्टी ने दरकिनार कर दिलीप सिंह परिहार पर अपना चौथी बार विश्वास जताया है।
मनासा विधानसभा क्षेत्र से अनिरुद्ध मारु भाजपा के टिकिट पर दूसरी बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। वर्ष 2018 के चुनाव में मारू ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 27000 अधिक मतों से हराया था। मारू के सामने भी पूर्व मंत्री कैलाश चावला, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह मालाहेड़ा, मदनलाल राठौर, राजेश लढ़ा सहित कई मजबूत दावेदार थे।