पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर किया प्रहार, कहा— मैने 50 हजार किसानों का कर्जा माफ किया, भाजपा भ्रष्ट और कमीशनखोरी की सरकार
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: November 3, 2023, 5:01 pm

नीमच। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ नीमच के अंबेडकर सर्कल पर आयोजित एक आम सभा को संबोधित करने पहुँचे। यहां उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत मालवी बोली में उपस्थित जनता का अभिवादन करते हुए की। उन्होंने मालवा क्षेत्र के पकवानों का भी अपने शुरुआती उद्बोधन में जिक्र किया। नाथ ने प्रदेश की भाजपा सरकार और शिवराज चौहान के ऊपर जुबानी हमला करते हुए प्रदेश की सरकार को भ्रष्ट कमीशन खोरी की सरकार बताया उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर केवल घोटाला और भ्रष्टाचार का विकास हुआ है।
पूरा प्रदेश चौपट प्रदेश बना हुआ है। उन्होंने कहा आज युवाओं को व्यवसाय और रोजगार की आवश्यकता है शिवराज सिंह चौहान ने अपने 18 वर्ष से अधिक के कार्यकाल में 22000 घोषणाएं की है उनकी घोषणाओं की मशीन आज भी डबल स्पीड से चल रही है।
कमलनाथ ने बताया कि उनके 15 माह की सरकार में नीमच को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी गई। जिले के 50000 से अधिक किसानों का कर्ज माफ हुआ। उन्होंने कहा कि यदि वे सत्ता में आते हैं तो शहर की प्रमुख समस्या बंगला बगीचा का समाधान करेंगे। अवैध कॉलोनियों की समस्या से लोगो को निजात दिलाएंगे। इससे पूर्व कमलनाथ समय से करीब 15 मिनट विलम्ब से सभा स्थल पर पहुंचे। जहां कांग्रेस उम्मीदवारों और पदाधिकारियों ने कमलनाथ का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष मनासा विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सागर कछावा, मनीष पोरवाल, औंर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कमल डाँगी ने की विधिवत्त सदस्यता ग्रहण की। वहीं कांग्रेस के बागी रुख अपना रहे जिन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस लिए उन सभी का प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आभार माना जिनमें जावद क्षेत्र के राजकुमार अहीर, बालकिशन धाकड़, मनासा क्षेत्र के मंगल संघाई, नीमच के तरुण बाहेती शामिल हैं। कलमनाथ ने जिले की तीनों विधानसभा सीट जावद से समंदर पटेल, मनासा से नरेंद्र नाहटा और नीमच से उमराव सिंह गुर्जर के लिए प्रचार किया।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved