मंदसौर। भाजपा ने इस बार गरोठ—भानपुरा विधानसभा क्षेत्र से चंदरसिंह सिसौदिया को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। चंदरसिंह सिसौदिया पहले विधायक रह चुके है, विधायक रहते हुए उन्होंने कोई विकास कार्य नहीं करवाए। जब विधायक बनें थे तब मात्र छह हजार वोट से उपचुनाव जीते थे, एक भी विकास कार्य ऐसा नहीं किया, जो जनता को गिना सके। ऐसे में उन्हें कई गांवों में मुंह की खाना पड रही है, इधर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी सुभाष सोजतिया के पक्ष में एक तरफा माहौल बनता नजर आ रहा है। जैसे ही चंदरसिंह सिसौदिया का टिकिट इस सीट से हुआ तो भाजपा के नेता यह कहते हुए नजर आए कि भाजपा ने यह सीट कांग्रेस को गिफ्ट में दे दी है, स्वर्गीय राजेश यादव के पुत्र विनित यादव दमदार नेता गरोठ—भानपुरा क्षेत्र में है, ऐसे में उन्हें नजरअंदाज क निष्क्रिय बैठे हुए चंदरसिंह सिसौदिया को टिकिट देकर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी की राह आसान कर दी है। भाजपा प्रत्याशी चंदरसिंह सिसौदिया का कोई चुनाव मैनेजमेंट नहीं है। ऐसे में हार तय मानी जा रही है।