नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीमच में उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने एक तरफ भ्रष्टाचार का किला खड़ा किया, दूसरी तरफ भगवान राम को भी काल्पनिक बता दिया था।' 'कांग्रेस नहीं चाहती थी कि भगवान राम का मंदिर बने। कांग्रेस को आने वाले 100 सालों तक तरसाइए। सत्ता के लिए तरसाकर सजा दीजिए।'
कांग्रेस की नीति फूट डालो, राज करो: सत्ता के लालच में कांग्रेस ने समाज को बांटा। फूट डालो और राज करो की नीति पर चली। इनकी कुनीति से देश में आतंक और अराजकता को बढ़ावा मिला। आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण का जज्बा एक परिवार की भक्ति में कुचल दिया।
साजिश रचने वालों के साथ कांग्रेस के गुप्त समझौते: कांग्रेस देश में अस्थिरता-अराजकता फैलाना चाहती है। इसके लिए न जाने किस-किससे गुप्त समझौते किए हैं। विदेश के जो लोग भारत के खिलाफ साजिश रचते हैं, कांग्रेस उनके साथ खड़ी नजर आती है।
कांग्रेस की इसी मानसिकता के कारण एक के बाद एक कई राज्यों से कांग्रेस साफ होती चली गई है। कांग्रेस ने जो समस्या पैदा की, उसका समाधान भी भाजपा ने ही किया। यानी कांग्रेस मतलब समस्या, भाजपा यानी सीधा समाधान।
कांग्रेस के चांद-सूरज लाने वाले वादे मीठा जहर: कांग्रेस जब चांद और सूरज लाने वाले वादे करे तो समझ लेना कुछ तो गड़बड़ है। कांग्रेस के पंजे से आपको खुद को और मध्यप्रदेश को बचाना है। जब भी कांग्रेस बड़े वादे करे, ये मान लीजिए कि वो मीठा जहर देने की तैयारी कर रही है। देश के कई राज्यों में ऐसा हो चुका है।