नीमच। आगामी 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है। 15 नवंबर को शाम पांच बजे तक भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अलग—अलग क्षेत्रों में प्रचार—प्रचार किया। दिनभर डीजे की धुन पर गाने चले वहीं ढोल नगाडों और आॅटो के माध्यम से प्रचार—प्रसार किया गया। अब डोर टू डोर प्रचार—प्रसार होगा।
शहर के प्रमुख बाजार में जनसंपर्क के लिए निकले प्रत्याशियों के समर्थक इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए भी दिखाई दिए। जनसंपर्क के दौरान दोनों ही प्रत्याशियों के जुलूस का घंटाघर करीब आमना-सामना हो गया। इस दौरान दोनों ही ओर से जमकर नारेबाजी की गई। वहीं इस दौरान पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि पुलिस ने पहले से ही किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो, इसके लिए सुरक्षा के बंदोबस्त किए हुए थे। दोनों प्रत्याशियों के जुलूस के आमने-सामने आने पर कई रोचक नजरे भी देखने को मिले कांग्रेस कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता आपस में हाथ मिलाते दिखाई दिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सांसद सुधीर गुप्ता से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया दोनों ही ओर से बड़ा ही सुखद नजारा देखने को मिला।