नीमच जिले में 81.19% वोटिंग, तीनों विधानसभा में कांटे की टक्कर
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: November 17, 2023, 6:25 pm


नीमच।  नीमच जिले में विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है।शाम 5 बजे तक जिले में 81.19% प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। जावद विधानसभा में सबसे ज्यादा 83.63% फीसदी वोट डले हैं। जिले में 743 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 198 संवेदनशील है। वहीं, 50 आदर्श मतदान केंद्र हैं। नीमच जिले की 3 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। यहां जावद विधानसभा सीट पर भाजपा के बागी पूरनमल अहीर भी दम दिखा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved