मंदसौर संसदीय क्षेत्र में आठ सीटों में से सिर्फ एक सीट मंदसौर विधानसभा सीट पर
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: December 3, 2023, 6:47 pm

मंदसौर—नीमच। मंदसौर संसदीय क्षेत्र की आठ सीटों में से सिर्फ एक सीट मंदसौर विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में रही, बाकी सभी पर भाजपा का कब्जा रहा। लाडली बहना योजना ने ऐसा कमाल किया कि पूरे संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस का सुफडा साफ हो गया। मंत्री जगदीश देवडा व हरदीपसिंह डग रिकार्डतोड वोट से जीते। नीमच से दिलीपसिंह परिहार 26650 वोट, मनासा से माधव मारू 20 हजार वोट और जावद से भाजपा के ओमप्रकाश सखलेचा सिर्फ 2400 वोट से ​जीते। इसी प्रकार कांग्रेस के विपिन जैन मंदसौर सीट से पांच हजार वोट से जीते। गरोठ सीट से चंदरसिंह सिसौदिया करीब 18 हजार वोट से जीते। जावरा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने 26021 वोट से जीत दर्ज की है, डॉ. पाण्डेय ने इस सीट पर दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी को हराया है। डॉ. राजेंद्र पाण्डेय के खाते में कुल 92019 वोट पड़े। तो वहीं सोलंकी को कुल 65998 वोट प्राप्त हुए।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved