पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर की हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर लटका
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: January 14, 2024, 8:04 pm

मंदसौर। जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के बकाना गांव में घर के बाड़े में पति-पत्नी के शव मिले है। दंपत्ति के बेटे ने सूचना पुलिस को दी इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपत्ति के शवों को कब्जे में लेकर शामगढ़ अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शामगढ़ थाना एसआई राकेश चौधरी में बताया की सुबह बकाना गांव निवासी मृतक दंपत्ति के बेटे ने पुलिस को सूचना दी थी। उसके घर के बाड़े में मां का शव पलंग पर पड़ा हुआ है और पिता शव फंदे पर लटका हुआ है। वह सुबह कमरे से बाहर आया तो घटना पता चला। मौके पर पुलिस पहुंची तो बाड़े में पति सत्य नारायण मीणा पिता बाबूलाल मीणा (42) फंदे पर लटका हुआ था। जबकि पत्नी कलावती (40) का शव पलंग पर पड़ा हुआ था।
पुलिस के अनुसार, पति सत्य नारायण ने पहले पत्नी का गला दबाकर हत्या की इसके बाद खुद फंदे पर झूल गया। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है की दोनों पति पत्नी के बीच विवाद के बाद आक्रोशित पति ने यह कदम उठाया। मृतक का भाई गोपाला मीणा परासली गांव का सरपंच जो मृतक के पास में ही मकान में रहता है।
भाई ने भी पति-पत्नी के बीच विवाद की बात बताई है। मृतक दम्पत्ति का एक बेटा और बेटी है। दोपहर में शाम गढ़ के अस्पताल में दोनों पति पत्नी का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। मामले में शामगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर। जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved