केनरा बैंक में 87 लोगों ने नकली सोना गिरवी रख लिया था लोन, मल्हारगढ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: January 17, 2024, 7:36 pm


मंदसौर। मल्हारगढ़ के केनरा बैंक में नकली सोना रखकर गोल्ड लोन लेने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मल्हारगढ़ एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया की लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की विवेचना कर इनकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ अधिकारियो से निर्देश मिले थे।
मल्हारगढ़ पुलिस ने 2020 से फरार चल रहे आरोपी अजबनूर पिता फकीर मोहम्मद मंसूरी उम्र 30 साल निवासी ग्राम पहेड़ा थाना मल्हारगढ़ और शाकिर पिता शब्बीर हुसैन मंसूरी (46) निवासी मल्हारगढ़ को गिरफ्तार किया है। नकली गोल्ड लोन मामले में 49 आरोपियों को गिरफ्तारी पहले ही चुकी है, जबकि पांच अन्य आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने इनमें दो आरोपियों को गिरफ्तार लिया है।

यह था मामला—
27 जुलाई 2020 को थाना मल्हारगढ़ पर केनरा बैंक शाखा मल्हारगढ़ के मैनेजर द्वारा एक आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें केनरा बैंक द्वारा वर्ष 2016 से 2017 तक 409 गोल्ड लोन स्वीकृत किए गए थे, जिसमें बैंक द्वारा पुनः जांच करने पर 87 गोल्ड लोन में जमा किया गया गोल्ड नकली होना पाया गया था।
तत्कालीन बैंक मैनेजर, केनरा बैंक शाखा मल्हारगढ़, स्वर्ण मूल्यांकनकर्ता राजेश सोनी पिता मदनलाल सोनी निवासी मल्हारगढ़ सहित लोन लेने वाले 49 व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था। 49 आरोपियों में से शेष 5 आरोपी अपराध में फरार थे। इनमें दो को गिरफ्तार किया गया है। 3 अब भी फरार हैं।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved