4 साल की बेटी को चंबल नदी में फेंका:पत्नी से विवाद के बाद साथ ले गया था; अंधेरा होने पर रेस्क्यू रोका, कल होगी तलाश
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: January 23, 2024, 8:46 pm


मंदसौर। मंदसौर के गांधी सागर में पिता ने अपनी चार साल की बेटी को चंबल नदी में फेंक दिया। सोमवार को पत्नी से विवाद के बाद वह छोटी बेटी को साथ लेकर गया था। मंगलवार सुबह जब वह घर लौटा तो पत्नी को बेटी नहीं दिखाई दी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अंधेरा हो के बाद ऑपरेशन रोका गया। अब सुबह फिर से बच्ची की तलाश की जाएगाी। पुलिस ने आरोपी की पत्नी की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया है।

पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद—
मामला भानपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां कोटड़ी टैंक के रहने वाले रघुनंदन मीणा का अक्सर पत्नी सोहन बाई से विवाद होता रहता था। पत्नी उसे छोड़कर जाने की धमकी देती थी। सोमवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसे बाद आरोपी रघुनंदन सबसे छोटी बेटी चेतना (4) को अपने साथ लेकर चला गया था।
एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि आरोपी रघुनंदन मीणा ने पूछताछ में अपनी चार साल की बेटी को चंबल नदी में फेंकने की बात कबूल की है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved