नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर आरोपी की पिटाई
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: January 29, 2024, 8:37 pm


नीमच। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भारत माता चौराहे के समीप सोमवार दोपहर को हंगामा हो गया। नाबालिग लड़की ने युवक की पिटाई कर दी। जिसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जबकि साथ ही इस दौरान लड़की जोर-जोर से चिल्लाती हुई और युवक पर नाराज होती दिखाई दी। जिस वक्त यह हंगामा चल रहा था। उसी दौरान भारत माता चौराहा पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी तत्काल एक्शन में आए और युवक को धरदबोचा। बताया जा रहा है कि युवक नाबालिग से छेड़छाड़ कर रहा था। लड़की का हाथ पकड़कर उसका फोन नंबर भी मांग रहा था। इसके बाद लड़की ने आरोपी युवक को सबक सिखाने के लिए उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। यहां से युवक को पकड़कर कैंट थाने पर ले जाया गया। नाबालिग लड़की के परिजन भी सूचना पर कैंट थाने पर पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैं। आरोपी युवक का नाम प्रहलाद मीणा निवासी बंगला (55) नीमच बताया जा रहा है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved