15 वर्षीय छात्रा ने जहर खाया:उपचार के लिए उदयपुर ले जाते समय दम तोड़ा
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: February 2, 2024, 7:24 pm


नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली यादव मंडी में अज्ञात कारणों के चलते एक कक्षा 9वीं की छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना गुरुवार-शुक्रवार रात की है।
जानकारी के अनुसार, यादव मंडी निवासी मृतिका टीना पिता राजेश यादव (15) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई परिजनों से तत्काल नीमच जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को राजस्थान के उदयपुर रेफर किया गया। लेकिन उदयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
सिटी थाना में पदस्थ उषा बारिया ने बताया कि शुक्रवार सुबह नीमच जिला चिकित्सालय में परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved