नीमच
जिले की मनासा कृषि उपज मंडी में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गयाए जब लहसुन उपज की नीलामी के दौरान व्यापारियों ने नीलाम बोली में लहसुन के दाम कम लगाए। इससे आक्रोशित किसानों ने हंगामा कर दिया और मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा की जानकारी मिलते ही कृषि उपज मंडी के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। साथ ही मनासा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां किसानों से चर्चा कर मामले को शांत किया गया और नीलामी में हुए व्यवधान को दूर करते हुए नीलामी चालू करवाई गई।
दरअसलए किसानों का कहना था कि गत दिनों की तुलना में आज नीलामी में लहसुन का काफी कम दाम व्यापारियों द्वारा लगाया गया। जबकि जिले व आसपास के अन्य जिलों की कृषि उपज मंडी में लहसुन का दाम काफी अच्छा दिया जा रहा है। वहां आज 20 से 22 हजार रुपए प्रति क्विंटल लहसुन का दम दिया जा रहा है। जबकि मनासा कृषि उपज मंडी में आज व्यापारियों ने 3 से ₹8000 तक का दाम दिया जा रहा है। काफी देर हंगामा होता रहा। जिसके कारण चलते मंडी में अफरा तफरी का माहौल भी देखने को मिलाए साथ ही समझा इसके बाद किसान शांत हुए और फिर से नीलामी शुरू हो सकी।
बताया जा रहा है कि लहसुन की बंपर आवक और दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन की वजह से बॉर्डर सील होने और माल की सप्लाई प्रभावित होने के कारण दामो मे गिरावट आई है।
वहीं इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आक्रोशित किसान मंडी ऑफिस की तरफ भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक मंडी कर्मचारी व्यापारी को सुरक्षित ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में किसान नारेबाजी करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। मंडी प्रशासन और पुलिस के अधिकारी उन्हें समझे देश से भी नजर आ रहे हैं।